पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, ‘पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए केवल अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि खाने को सही समय पर खाना भी बेहद जरूरी है।’

क्या हेल्दी डाइट लेने के बाद भी आपका पेट साफ नहीं हो पाता है और इसके चलते आप अक्सर एसिडीटी, गैस या पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो बता दें कि इसके पीछे गतल समय पर किया गया भोजन खासकर गलत समय पर किया गया डिनर एक कारण हो सकता है।
दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप रात का भोजन सही समय पर नहीं करते हैं, तो इससे आपको सुबह पेट साफ करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, जिससे फिर पूरे दिन पेट में भारीपन, ऐंठन और असहजता का एहसास आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बेहतर पाचन के लिए रात का भोजन करने का सही समय क्या है-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मामले को लेकर पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी इस पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, ‘पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए केवल अच्छा खाना ही नहीं, बल्कि खाने को सही समय पर खाना भी बेहद जरूरी है। सही समय पर ली गई सही डाइट आपके पाचन को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाती है।’
बत्रा के मुताबिक, ‘अगर आप हेल्दी खाने के बावजूद अक्सर कब्ज, ब्लोटिंग, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो राहत पाने के लिए एक बेहद आसान लेकिन असकदार तरीका अपनाएं। इसके लिए अपने डिनर के समय को फिक्स कर लें और रोज केवल उसी समय भोजन करें। ये सरल उपाय आपको बेहद जल्द पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।’





