‘साहब मेरी पत्नी’, अत्यधिक यौन संबंध की डिमांड की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, बोला- करती है मजबूर

 बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी पर अत्यधिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. पति ने सास पर भी दखल और उकसाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
‘साहब मेरी पत्नी’, अत्यधिक यौन संबंध की डिमांड की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, बोला- करती है मजबूर
बेंगलुरु में पति ने पत्नी पर जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए. (सांकेतिक AI फोटो)

बेंगलुरु:
 रिश्तों की दुनिया में अकसर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न की खबरें सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन बेंगलुरु से आई यह घटना एक अलग और चौंकाने वाला पहलू सामने लाती है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. वजह भी ऐसी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे अत्यधिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करती है और इनकार करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. यह मामला सिर्फ एक परिवार का विवाद नहीं, बल्कि उस संवेदनशील मुद्दे की ओर इशारा करता है, जिस पर समाज अक्सर खुलकर बात करने से बचता है.

बेंगलुरु के अमृतहल्ली इलाके में दर्ज इस शिकायत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पति का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का व्यवहार असामान्य रहा और समय के साथ स्थिति और गंभीर होती चली गई. इतना ही नहीं उसने पत्नी और सास पर मिलकर उसे परेशान करने और अपमानित करने के भी आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


Leave a Reply