Hanuman Puja For Women: ज्योतिष के अनुसार महिलाएं हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं. केवल सिंदूर अर्पण से बचने की सलाह दी जाती है, बाकी सभी पूजा विधियां महिलाओं के लिए पूरी तरह मान्य और फलदायी मानी जाती हैं.
क्या महिलाएं हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं?
Hanuman Puja For Women: हर मंगलवार या शनिवार को जब मंदिरों में घंटियों की आवाज़ गूंजती है, तो एक सवाल अक्सर सुनाई देता है क्या महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए? यह सवाल नया नहीं है, लेकिन इसके जवाब को लेकर आज भी भ्रम बना हुआ है. ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के बीच संतुलन बैठाते हुए अब विशेषज्ञ इस पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. कई घरों में आज भी महिलाओं को हनुमान पूजा से रोका जाता है, जबकि बदलते समय में इस सोच पर सवाल उठने लगे हैं.
क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी ऊर्जा, साहस और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के प्रतीक हैं. उनकी पूजा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है. ग्रहों की स्थिति, विशेषकर शनि और मंगल के प्रभाव को शांत करने के लिए हनुमान पूजा को बेहद प्रभावी माना जाता है. ऐसे में महिलाओं को पूजा से रोकना ज्योतिषीय दृष्टि से उचित नहीं माना जाता.