मुंबई. महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहां एक पुलिसकर्मी की मौत जिसे तीन साल पहले सामान्य घटना माना गया था अब हत्या साबित हुई है. इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप खुद मृतक की बेटी पर लगा है.
मृतक पुलिसकर्मी जयंत बाल्लावार की 25 अप्रैल 2023 को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी. उस समय बताया गया था कि उन्हें चक्कर आया और उसी कारण उनकी जान चली गई. मौत के कारणों को लेकर उस वक्त कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकल पाया था और मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन तीन साल बाद एक चौंकाने वाला मोड़ आया जिसने इस केस को पूरी तरह बदल दिया.
दामाद के खुलासे ने पलटा मामला
करीब तीन दिन पहले मृतक के दामाद आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उसने कबूल किया कि उसकी पत्नी यानी मृतक की बेटी ने ही अपने पिता को जहर देकर मार डाला था. आशीष के मुताबिक जयंत बाल्लावार को मिल्कशेक में जहर मिलाकर दिया गया और यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी.

प्रेम संबंध बना वजह
जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध बड़ी वजह थे.बताया गया है कि आर्या बाल्लावार (मृतक की बेटी) और आशीष के बीच प्रेम संबंध थे. पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.आर्या ने कथित तौर पर अपने ममेरे भाई चैतन्य गेडाम से करीब 5,000 रुपये में जहर खरीदा था.

मिल्कशेक में मिलाया जहर
पुलिस जांच के अनुसार,आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया. मिल्कशेक में जहर मिलाया गया और जयंत बाल्लावार को यह पिलाया गया. कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई चूंकि घटना उस समय सामान्य लग रही थी, इसलिए किसी को हत्या का शक नहीं हुआ.

शादी के बाद बिगड़े रिश्ते
हत्या के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए. आशीष को पुलिस ट्रेनिंग के दौरान अनुशासनहीनता के कारण नौकरी से निकाल दिया गया. आर्या का ससुराल न जाना भी विवाद की वजह बना. इन सब कारणों से नाराज होकर आशीष ने आखिरकार पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दी.

पुलिस की कार्रवाई
मामले का खुलासा होते ही महाराष्ट्र पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की.आर्या बाल्लावार (बेटी), आशीष शेडमाके (दामाद) और चैतन्य गेडाम (जहर सप्लाई) और एक अन्य आरोपी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.