पटना में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. वी.के. ठाकुर ने पाचन संबंधी विकारों से बचने के लिए हाई फाइबर डाइट पर जोर देने की सलाह दी है।

पेट की सेहत ही हमारी ओवर ऑल सेहत का आधार है। अगर आपका पाचन सही नहीं है, तो इसका असर आपकी एनर्जी और मानसिक हेल्थ पर भी पड़ता है। Paras Health पटना में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. वी.के. ठाकुर ने पाचन संबंधी विकारों से बचने के लिए हाई फाइबर डाइट पर जोर देने की सलाह दी है। फाइबर से भरपूर कुछ खास सब्जियां न केवल मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, बल्कि ब्लड शुगर और वजन को भी कंट्रोल रखती हैं।
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर हेल्दी खाने का दावा तो करते हैं, लेकिन उनकी डाइट में संतुलन की कमी साफ रहती है। खराब डाइट का सबसे पहले असर पाचन तंत्र पर दिखता है। डाइट में ऑयली, मसालेदार और प्रोसेस फूड्स का सेवन कब्ज, ब्लोटिंग और बार-बार भूख लगने जैसी परेशानियां पैदा करता है। डॉक्टर ने बताया अगर आप अपनी डाइट में एक छोटा सा बदलाव कर लें तो आपको गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिल सकती है। फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन न सिर्फ आपके पाचन की दवा साबित होगा बल्कि आपके वजन को भी कंट्रोल करेगा।
क्या है डाइटरी फाइबर?
डाइटरी फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है जो पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और शरीर इसे पूरी तरह पचा नहीं पाता। फाइबर दो तरह का होता है एक सॉल्युबल फाइबर जो पानी में घुलता है। इसका काम कोलेस्ट्रॉल को कम करना और ब्लड शुगर को नॉर्मल रखना है। दूसरा फाइबर इन सॉल्युबल फाइबर होता है जो मल को भारी बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
रोज कितना फाइबर का सेवन करना चाहिए?
पुरुष रोजाना 30–38 ग्राम फाइबर का सेवन करें।
जबकि महिलाएं 21–25 ग्राम फाइबर का सेवन करें।
शरीर में फाइबर की कमी के संकेत
बॉडी में फाइबर की कमी होने से पाचन बिगड़ने लगता है। कब्ज, पेट फूलना, अचानक वजन बढ़ना और बार-बार भूख लगना फाइबर की कमी के संकेत है।
डाइट में फाइबर बढ़ाने के आसान तरीके
बॉडी में फाइबर बढ़ाने के लिए आप हर मील में सब्जियां शामिल करें।
खाने से पहले सलाद का सेवन करें।
प्रोसेस्ड फूड कम खाएं और पर्याप्त पानी पिएं
कौन सी सब्जियां है फाइबर से भरपूर
फाइबर से भरपूर सब्जियों की बात करें तो आप अपनी डाइट में ब्रोकली, पालक, गाजर, चुकंदर, शकरकंद, मटर, पत्ता गोभी, फूलगोभी, भिंडी और कद्दू का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको कब्ज या ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो आप पालक, लौकी, गाजर और बीन्स का सेवन करें। ये सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं। इनका सेवन करने से मल त्याग आसान होता हैं और आंतों की सेहत सुधारती हैं।
फाइबर कैसे वजन घटाने में मदद करता है?
फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और ओवर ईटिंग से कंट्रोल होता है। रोज फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन करने से कैलोरी कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं।
लो कैलोरी और हाई फाइबर ऑप्शन
लो कैलोरी और हाई फाइबर सब्जियों में आप खीरा, तोरी, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इन सब्जियों का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज मरीज करेला, बीन्स, गाजर, पालक जैसी सब्जियों का सेवन करें।
जरूरी सावधानियां
फाइबर धीरे-धीरे बढ़ाएं
पानी ज्यादा पिएं
IBS के मरीज डॉक्टर से सलाह लें
निष्कर्ष
फाइबर से भरपूर सब्जियां आपकी सेहत सुधारने का सबसे आसान और सस्ता तरीका हैं। चाहे आपका लक्ष्य पाचन सुधारना हो, वजन कम करना हो या डायबिटीज कंट्रोल करना—इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर:
यह लेख सामान्य जानकारी और डॉक्टर के सुझावों पर आधारित है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो अपनी डाइट में बड़ा बदलाव करने से पहले व्यक्तिगत रूप से अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।





