
कैमोमाइल चाय (Chamomile Tea) दुनिया के सबसे लोकप्रिय हर्बल टी में से एक है। यह अपनी खुशबू और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसका पौधा एस्ट्रैसी (Asteraceae) परिवार का सदस्य है। कैमोमाइल चाय में मौजूद फ्लेवोनॉयड, सेस्क्टीरपेनस और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। ऐसे में सुबह सुबह इसका सेवन कर आप कई स्वास्थ लाभ उठा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैमोमाइल चाय पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
1. बेहतर नींद में सहायक
कैमोमाइल चाय में एपिजिनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह मस्तिष्क के उन रिसेप्टर्स से जुड़ता है जो नींद को बढ़ावा देते हैं और अनिद्रा की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
2. तनाव और चिंता कम करना
यह चाय नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करती है। यदि आप काम के बोझ या तनाव से परेशान हैं, तो एक कप गर्म कैमोमाइल चाय आपके मन को शांति पहुंचा सकती है।
3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कैमोमाइल चाय बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है। साथ ही पेट की ऐंठन और डायरिया के लक्षणों में राहत देती है। ये चाय पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
4. हृदय स्वास्थ्य
कैमोमाइल में फ्लेवोन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। शोध बताते हैं कि ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जो अंततः हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।
5. ब्लड शुगर पर नियंत्रण
नियमित रूप से कैमोमाइल चाय का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है, जो विशेष रूप से टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें





