आंवला और मिश्री का कॉम्बिनेशन है कमाल का, सेहत को मिलते हैं कई गजब के फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Amla Powder With Mishri: आंवला और मिश्री कॉम्बिनेशन आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए अमृत समान है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

आंवला और मिश्री का कॉम्बिनेशन है कमाल का, सेहत को मिलते हैं कई गजब के फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
आंवला और मिश्री खाने के फायदेImage Source : FREEPIK

आंवला और मिश्री का नाम एक साथ सुनते ही आपको यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लगे, लेकिन आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए बेहद असरदार माना गया है। खट्टे स्वाद वाला आंवला और मीठी मिश्री मिलकर न सिर्फ स्वाद का संतुलन बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। चलिए जानते हैं इनका एक साथ सेवन करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं? साथ ही क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

आंवला और मिश्री के फायदे:

  • एसिडिटी और पेट की जलन: सुबह-शाम 2 ग्राम आंवला चूर्ण और मिश्री का सेवन करने से सीने की जलन और एसिडिटी से तुरंत राहत मिल सकती है। यह मिश्रण शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और कमजोरी को दूर कर एनर्जी बढ़ाता है।
  • ब्लड प्यूरिफायर: ब्लड प्यूरिफाई करने में आंवला और मिश्री का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो शरीर में जमा गंदगी को छानने का काम करता है। उसके बाद ये इस मल के द्वारा शरीर से बाहर निकाल देता है। इससे खून साफ हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
  • पेट के कीड़ों से राहत:  आँवला और मिश्री का सेवन पेट के कीड़ों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है, क्योंकि आँवला में प्राकृतिक रूप से एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। यह पेट के कीड़ों के लिए एक आयुर्वेदिक उपचार है।
  • वेट लॉस में कारगर: वजन घटाने वालों के लिए आंवला और मिश्री का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर की तरह काम करता है और पानी सो सोख कर मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे फैट को पचाने में आसानी होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

आंवला और मिश्री का सेवन कैसे करें?

आंवला और मिश्री को मिलाकर लेने के लिए पहले तो, आंवला पाउडर लें। इसका एक चम्मच, 1 कप गिलास पानी में मिलाएं और इसमें मिश्री मिला कर रख दें। 1 घंटे के बाद इस पानी को पूरा मिलाएं और इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें


Leave a Reply