Benefits Of Passion Fruit: फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि फलों में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बाजार में हमें कई तरह के फल मिलते हैं, लेकिन हर एक फल की अपनी-अपनी विशेषता होती है। आमतौर पर हम सेब, केला, आम और अमरूद जैसे फलों को ही देखते हैं। इन फलों के अलावा एक ऐसा अनोखा और बेहद खास फल भी है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे कृष्णा फल (Krishna Fruit) यानी पैशन फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है, ये एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।

इस फल का सेवन करके कई बीमारियों के उपचार किया जा सकता है। पैशन फ्रूट विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह मोटापे जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगाता है। यह फल न केवल शुगर के लिए, बल्कि कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

शुगर के लिए पैशन फ्रूट के फायदे

पैशन फ्रूट शुगर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की दर कम हो जाती है। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर भी कम हो जाता है। पैशन फ्रूट में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो शुगर के लिए अच्छे हैं।

नींद की समस्या होती है दूर

पैशन फ्रूट और पत्तियों के रस का सेवन करने से नींद नहीं आने की समस्या दूर हो सकती है। नींद की दवा के रूप में इसकी पत्तियों में मौजूद एल्कलॉइड नींद लाता है। शरीर में मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इससे खून की कमी भी दूर हो जाती है।

दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

इस फल का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। कम सोडियम और हाई पोटैशियम से भरपूर ये फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल के रोगों से बचाव करता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी यह बहुत असरदार होता है।

सर्दियों के मौमस में दिन भर तरोताजा रहने के लिए एक चम्मच नारियल का तेल पी लीजिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ें नारियल के तेल के फायदे…

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।