माइग्रेन के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचार क्या हैं, क्या पानी की कमी से सिर दर्द होता है, जानिए माइग्रेन के कारण

Home Remedies For Migraines: माइग्रेन का दर्द असहनीय होता है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय माइग्रेन के दर्द में राहत पहुंचा सकते हैं। जानिए माइग्रेन को कम करने के उपाय क्या हैं और माइग्रेन किस कारण से होता है।

माइग्रेन के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचार क्या हैं, क्या पानी की कमी से सिर दर्द होता है, जानिए माइग्रेन के कारण
माइग्रेन का घरेलू इलाजImage Source : FREEPIK

माइग्रेन का दर्द बड़ा खतरनाक होता है। ये इतना तेज होता है कि मानो सिर की नसें फटने वाली हों। हालांकि अलग-अलग लोगों में माइग्रेन दर्द की तीव्रता कम ज्यादा हो सकती है। माइग्रेन का दर्द कई तरह का होता है, लेकिन ज्यादातर लोग सिर के एक तरफ दर्द से परेशान रहते हैं। माइग्रेन तेज होने पर बिना दवा के कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय करके माइग्रेन के दर्द की तीव्रता और बार-बारे होने की शिकायत को कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं माइग्रेन के कारण क्या हैं और क्या हैं माइग्रेन के लिए घरेलू उपाय।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर यशपाल सिंह बुंदेला ने अपने ब्लॉग में बताया है कि माइग्रेन का सबसे अच्छा इलाज है कि आप सबसे पहले ये समझें कि आपका माइग्रेन किन चीजों से ट्रिगर करता है। जब भी सिरदर्द हो तो अपनी उस दिन की और आसपास के दिनों की लाइफस्टाइल पर गौर करें। लगातार कुछ बार होने वाले दर्द और उस दौरान की लाइफस्टाइल पर ध्यान देंगे तो समझ आ जाएगा कि आपके माइग्रेन होने के क्या कारण हैं।

माइग्रेन के कारण

  • मौसम में बदलाव खासतौर से बैरोमेट्रिक दबाव में बदलाव और ह्यूमिडिटी
  • शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन
  • खाने की चाजें जैसे पुराना पनीर, चॉकलेट, प्रोसेस्ड मीट और आर्टिफिशियव स्वीटनर
  • नींद डिस्टर्ब होना
  • कैफीन का सेवन या उससे छुटकारा पाना
  • शराब ज्यादा पीना
  • चमकदार रोशनी
  • इत्र जैसी तेज गंध
  • गैस एसिडिटी

माइग्रेन के लिए घरेलू उपाय

कोल्ड पैक लगाएं- अगर तेज दर्द हो रहा है तो तुरंत राहत पाने के लिए आप कनपटी या गर्दन पर ठंडा पैक लगा सकते हैं। इससे सुन्नपन से राहत मिलती है।

लैवेंडर और पुदीने का तेल- माइग्रेन के मरीज को जब दौरा पड़े तो लैवेंडर का तेल सूंघ लें। इस तेल को नास के पास रखें। इसके अलावा गर्दन के पिछले हिस्से पर पुदीने का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है।

अदरक का पाउडर- माइग्रेन के लिए हर्बल और प्राकृतिक उपचार है अदरक का पाउडर, इससे सिर दर्द के प्रकोप की गंभीरता और अवधि को काफी हद तक कम कर देता है।

पानी पीएं- माइग्रेन के एक तिहाई रोगियों में पानी की कमी से दौरे पड़ते हैं। इसलिए दर्द से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आपको प्रतिदिन 2 लीटर पानी तो पीना ही चाहिए।

नींद लें- अगर सिरदर्द होने वाला है या बढ़ रहा है तो नींद लेने की कोशिश करें। इससे दिमाग शांत होता है। माइग्रेन को 7-8 घंटे की अच्छी नींद से काफी कंट्रोल किया जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें


Leave a Reply