बढ़ता जा रहा है मोटापा, तो डेली रूटीन में क्या करना चाहिए, जिससे कंट्रोल होने लग जाए वजन

How to control obesity: क्या आपका वजन भी लगातार बढ़ता जा रहा है? अगर हां, तो आपको कुछ एक्टिविटीज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।

बढ़ता जा रहा है मोटापा, तो डेली रूटीन में क्या करना चाहिए, जिससे कंट्रोल होने लग जाए वजन
बढ़ते हुए वजन पर काबू कैसे पाएं?Image Source : FREEPIK

आपने भी कभी न कभी ये सुना ही होगा कि वजन बढ़ाना दुनिया का सबसे आसान काम है और वजन घटाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। क्या आपका वजन बढ़ता जा रहा है और आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि कैसे अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाएं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स के बारे में बताएंगे। अगर आप अपने डेली रूटीन में इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देते हैं, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चूज करें- क्या आप भी अपने ऑफिस या फिर फ्लैट तक पहुंचने के लिए लिफ्ट यूज करते हैं? अगर हां, तो आपको सीढ़ियां चढ़नी चाहिए। हर रोज लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दीजिए। अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है और आप बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो इस टिप को फॉलो कर सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ने से शरीर में जमा चर्बी को बर्न किया जा सकता है।

कर सकते हैं स्विमिंग- वजन घटाने के लिए किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी माना जाता है। आप स्विमिंग करना शुरू कर सकते हैं। हर रोज स्विमिंग करने से न केवल आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा बल्कि आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्विमिंग आपकी पूरी बॉडी के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है।

स्किपिंग फायदेमंद साबित हो सकती है- अगर आप स्विमिंग क्लास जॉइन नहीं करना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं आप रस्सी कूदना शुरू कर सकते हैं। बढ़ते हुए वजन पर काबू पाने के लिए स्किपिंग भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बचपन में आप सभी ने कभी न कभी रस्सी जरूर कूदी होगी। बस अब आपको फिर से अपने बचपन की जीना है और हर रोज नियम से स्किपिंग करनी है। स्किपिंग वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ आपकी पूरी बॉडी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


Leave a Reply