शराब की लत को कैसे छुड़ाएं? ये घरेलू तरीके आ सकते हैं काम

 शराब की लत को छोड़ना काफी मुश्किल होता है। एक चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहद सराहनीय निर्णय है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यहां कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप शराब की लत को आसानी से छुड़ा सकते हैं।

शराब की लत को कैसे छुड़ाएं? ये घरेलू तरीके आ सकते हैं काम
शराब की लत को कैसे छुड़ाएं?Image Source : FREEPIK

शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। बावजूद इसके लोग इसका सेवन करते हैं। किसी भी चीज का सीमित मात्रा में सेवन स्वास्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन कुछ लोगों को शराब की लत लग जाती है। शराब की लत न केवल शरीर को खोखला करती है, बल्कि परिवार और मानसिक शांति को भी प्रभावित करती है। इसे छोड़ने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति सबसे जरूरी है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय शरीर को डिटॉक्स करने और शराब की लत को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

1. खजूर 

शराब की लत छुड़ाने के लिए खजूर को सबसे पुराना और प्रभावी इलाज माना जाता है। दिन में दो से तीन बार खजूर चबाकर खाएं। आप खजूर को पानी में घिसकर उस पानी का सेवन भी कर सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और शराब की इच्छा कम करने में मदद करता है।

2. अजवाइन
अजवाइन पेट को साफ रखती है और शराब पीने की तलब को कम करती है। इसके लिए आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसे छानकर रख लें और जब भी शराब पीने की इच्छा हो, इसके 1-2 चम्मच पिएं।

3. अदरक और शहद 
अदरक में मौजूद सल्फर और अन्य तत्व नसों को शांत करते हैं। इसके लिए अदरक के छोटे टुकड़ों को शहद में भिगोकर रखें। जब भी शराब की तलब लगे, एक टुकड़ा चूसें। अदरक की चाय या अदरक का रस भी फायदेमंद है।

4. अंगूर का रस 
अंगूर में वही अल्कोहल बेस होता है जो शराब में होता है, इसलिए यह शराब का एक स्वस्थ विकल्प बन सकता है। रोजाना ताजे अंगूर खाएं या उसका रस पिएं। यह शरीर की सफाई करता है और भूख भी बढ़ाता है।

5. तुलसी 
तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मानसिक तनाव को कम करते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्ते चबाने से शराब की तलब धीरे-धीरे कम होने लगती है।

6. सेब 
सेब शरीर में शराब से होने वाले दुष्प्रभावों को कम करता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। इसके लिए दिन में 2-3 बार उबले हुए सेब खाने से शराब छोड़ने में सहायता मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें


Leave a Reply