देश के ये 10 आम हैं इंटरनेशनल स्टार, हर साल रहती है भारी डिमांड

गर्मियां भले ही लोगों को पसंद न हो. लेकिन इस मौसम में आने वाल आम के लोग दीवाने हैं. भारत में 1500 से भी ज्यादा किस्म के आम पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ आम कि किस्में ऐसी हैं जिनकी भारी डिमांड विदेशों में भी है. चलिए आपको भी बताते हैं भारत के ऐसे ही 10 पॉपुलर आम के बारे में.

देश के ये 10 आम हैं इंटरनेशनल स्टार, हर साल रहती है भारी डिमांड

अल्फांसो आम को “आम का राजा” कहा जाता है. यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ में उगाया जाता है. इसका स्वाद बेहद मीठा, खुशबूदार और गूदा मुलायम होता है. इंटरनेशनल मार्केट में इसकी बहुत ज्यादा डिमांड रहती है, खासकर UAE, UK और USA में.

दशहरी आम उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद का खास आम है. इसका गूदा रेशेदार नहीं होता और स्वाद काफी मीठा होता है. यह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है.

लंगड़ा आम वाराणसी का प्रसिद्ध आम है. इसका रंग हल्का हरा होता है, लेकिन स्वाद बेहद खास और मीठा होता है. इसकी खुशबू और अनोखा टेस्ट इसे इंटरनेशनल मार्केट में अलग पहचान दिलाता है.
केसर आम गुजरात के गिर क्षेत्र में उगाया जाता है. इसका नाम इसके केसर जैसे रंग की वजह से पड़ा है. यह आम मीठा, रसदार और खुशबूदार होता है, जिसकी विदेशों में भारी मांग रहती है.
चौसा आम उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है. ये बेहद रसदार और मीठा होता है, जिसे चूसकर खाने का मजा अलग ही होता है. यह मध्य-पूर्व और यूरोप में भी खूब एक्सपोर्ट होता है.
तोतापुरी आम अपनी तोते की चोंच जैसी शेप के लिए जाना जाता है. इसका स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा होता है, इसलिए इसका उपयोग जूस, पल्प और प्रोसेस्ड फूड में ज्यादा होता है. इंटरनेशनल फूड इंडस्ट्री में इसकी अच्छी मांग है.
बंगनपल्ली, जिसे सफेदा भी कहा जाता है आम आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध आम है. इसका आकार बड़ा और गूदा बिना रेशे वाला होता है. यह मीठा और हल्का सुगंधित होता है, जिसकी विदेशी बाजारों में अच्छी मांग रहती है.
हिमसागर आम पश्चिम बंगाल का खास आम है. इसमें गूदा ज्यादा और बीज छोटा होता है. इसका स्वाद बेहद मीठा और स्मूद होता है, जो इसे प्रीमियम कैटेगरी में रखता है.
नीलम आम दक्षिण भारत में उगाया जाता है और यह सीजन के अंत तक मिलता हैृ. इसका स्वाद मीठा और खुशबू तेज होती है. यह लंबे समय तक टिकने वाला आम है, इसलिए एक्सपोर्ट के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है.
आम्रपाली आम दशहरी और नीलम का हाइब्रिड है. इसका गूदा गाढ़ा, मीठा और गहरा नारंगी रंग का होता है. यह आम छोटे आकार का होता है लेकिन स्वाद में बेहद शानदार होता है, इसलिए इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है


Leave a Reply