रजिस्टर्ड डाइटिशियन करिना टोलेंटिनो के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड शुगर का स्तर लो रहता है यानी जिन्हें हाइपोग्लाइसीमिया है वो इन फलों का सेवन करें तो उनके ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहेगा।

डायबिटीज में ब्लड शुगर से जुड़ी दो स्थितियां होती हैं एक हाई ब्लड शुगर, जिसे हाइपरग्लाइसीमिया (Hyperglycemia) कहा जाता है, और दूसरी लो ब्लड शुगर, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) कहा जाता है। दोनों ही स्थितियों में ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम होना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है,जबकि बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ शुगर शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अक्सर डायबिटीज मरीज ये सोचकर फल खाते हैं कि उसमें मिठास नहीं होती , लेकिन आप जानते हैं कि फलों में भी मिठास मौजूद होती है और इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से स्पाइक होता है।
रजिस्टर्ड डाइटिशियन करिना टोलेंटिनो के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड शुगर का स्तर लो रहता है यानी जिन्हें हाइपोग्लाइसीमिया है वो इन फलों का सेवन करें तो उनके ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहेगा। एक्सपर्ट ने बताया हाई ब्लड शुगर के मरीजों को कुछ फलों से परहेज करना चाहिए। कुछ फलों का सेवन’ शुगर स्पाइक का कारण बन सकता हैं। फलों में मौजूद नेचुरल चीनी और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह तय करता है कि वे आपके शरीर पर कैसा असर डालेंगे। हाल ही में डायटेटिक्स एंड न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अंगूर जैसे कुछ फल फाइबर कम और शुगर ज्यादा होने के कारण ब्लड में शुगर का स्तर तुरंत बढ़ा देते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे 5 फूड हैं जो लो ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए बढ़िया है और हाई शुगर वाले लोगों के लिए ब्लड शुगर स्पाइक का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं फूड लिस्ट।
लो ब्लड शुगर होने पर बॉडी में दिखने वाले लक्षण
लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) होने पर बॉडी में कुछ लक्षण दिखते हैं जैसे चक्कर आना, कंपकंपी, पसीना आना या दिल की धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में कम से कम 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स जैसे केला या अंगूर, या नेचुरल शुगर से भरपूर फूड्स जैसे अनानास खाने से ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
केला (Bananas) बढ़ा सकता है शुगर
केला ब्लड शुगर कम होने पर बहुत अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें जल्दी असर करने वाले कार्बोहाइड्रेट होते हैं। एक मध्यम केले में लगभग 25 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिनमें से 18 ग्राम नेचुरल शुगर यानी ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज होती है। केले में करीब 2 ग्राम फाइबर होता है, इसलिए यह जल्दी पच जाता है और शरीर में ग्लूकोज तेजी से पहुंचता है। साथ ही केला आसानी से कहीं भी खाया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर का स्तर हाई होता है उनके लिए केला का सेवन ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ा सकता है। हाई शुगर वाले केला का सेवन करने से कंट्रोल करें।
अनानास (Pineapple) तेजी से स्पाइक करता है शुगर
अनानास एक जूसी फल है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी ज्यादा होता है, यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। इसका GI करीब 82 होता है। एक कप अनानास में लगभग 22 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिनमें से 16 ग्राम नेचुरल शुगर होती है और 2 ग्राम फाइबर होता है। अनानास हाई ब्लड शुगर के मरीजों की शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है, लेकिन जिन लोगों का शुगर लो रहता है वो इसका सेवन करें डायबिटीज नॉर्मल रहेगी। इसे आप पहले से काटकर फ्रिज या फ्रीजर में रख सकते हैं।
खजूर (Medjool Dates) में कार्ब्स तेजी से बढ़ाता है शुगर
खजूर प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और इनमें कारमेल जैसा स्वाद होता है। एक खजूर में लगभग 18 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिनमें से 16 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है। खजूर छोटी होती है जिसे आसानी से खाया जा सकता है। इन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। आप इन्हें अकेले या नट बटर के साथ भी खा सकते हैं। जिन लोगों का शुगर कम रहता है उनके लिए ये फायदेमंद है और जिनका हाई रहता है उनके लिए ये शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।
अंगूर (Grapes) से बढ़ेगा शुगर
अंगूर में प्राकृतिक शुगर ज्यादा होती है और ये जल्दी पच जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। आधा कप अंगूर में लगभग 15 ग्राम कार्ब्स होते हैं। लाल, हरे या काले किसी भी तरह के अंगूर आसानी से खाए जा सकते हैं। लो शुगर वाले के लिए ये फल अमृत है और हाई शुगर वालों के लिए ये नुकसान पहुंचा सकता है।
सेब की चटनी
सेब की चटनी ब्लड शुगर कम होने पर शरीर को जल्दी ऊर्जा देने का बेहतरीन विकल्प है। आधा कप बिना चीनी वाली सेब की चटनी में लगभग 15 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिनमें से 12 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है।
इसकी स्मूद बनावट इसे पचाने में आसान बनाती है, खासकर जब आपको मिचली आ रही हो। लो शुगर के मरीजों के लिए ये चटनी शुगर को बैलेंस करती है जबकि हाई शुगर वालों के लिए ये ब्लड शुगर को हाई कर सकती है।
डिस्क्लेमर:
ये जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और ब्लड शुगर का स्तर अलग होता है। अपनी डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव करने या इन खाद्य पदार्थों को पूरी तरह छोड़ने से पहले अपने डॉक्टर या प्रमाणित डायटीशियन से परामर्श अवश्य लें।





