लाइफस्टाइल मेडिसिन, जनस्वास्थ्य, प्रिवेंटिव मेडिसिन और डिजिटल हेल्थ के एक्सपर्ट डॉ. सोहैब इम्तियाज़ ने verywell health के जरिए बताया है कि कैसे विटामिन बी 12 की कमी बॉडी में कई तरह की बीमारियों का कारण बनती है, इसे पूरा करने के लिए डाइट और सप्लीमेंट का सेवन कैसे असरदार होता है।

विटामिन बी 12 बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखने में और नर्वस सिस्टम को सही से चलाने के लिए जरूरी है। अक्सर लोग थकान और कमजोरी महसूस होने पर विटामिन B12 के सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे लेने का एक सही समय और तरीका होता है? अगर सही समय पर इसका सेवन न किया जाए, तो शरीर इसे पूरी तरह अवशोषित (Absorb) नहीं कर पाता। लाइफस्टाइल मेडिसिन, जनस्वास्थ्य, प्रिवेंटिव मेडिसिन और डिजिटल हेल्थ के एक्सपर्ट डॉ. सोहैब इम्तियाज़ ने verywell health के जरिए बताया है कि कैसे विटामिन बी 12 की कमी बॉडी में कई तरह की बीमारियों का कारण बनती है, इसे पूरा करने के लिए डाइट और सप्लीमेंट का सेवन कैसे असरदार होता है और इसका सेवन करने का सही समय और तरीका क्या है।
विटामिन बी 12 लेने का सही समय क्या है?
बॉडी को हेल्दी रखने के लिए Vitamin B12 बेहद जरूरी माना जाता है। बॉडी की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग बी 12 सप्लीमेंट का सेवन तो करते हैं लेकिन उसे खाने का समय और तरीका नहीं जानते जिससे उन्हें इस सप्लीमेंट का फायदे नहीं मिलता। एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन B12 को सुबह लेना सबसे बेहतर होता है, खासकर अगर आप इसे एनर्जी बढ़ाने के लिए खा रहे हैं।
अगर आप B12 सप्लीमेंट लेते हैं, तो इसे खाली पेट सुबह या दोपहर से पहले लेना ज्यादा असरदार माना जाता है। यह शरीर को भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है, जिससे बॉडी दिनभर एक्टिव महसूस होती है। कुछ रिसर्च ये भी बताती हैं कि B12 अलर्टनेस बढ़ा सकता है और शरीर को बाहरी संकेतों के प्रति ज्यादा संवेदनशील बना सकता है। इसलिए इसे देर शाम लेने से नींद प्रभावित हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक बी 12 का सेवन मेलाटोनिन (नींद के हार्मोन) के उत्पादन को कम कर सकता है। ऐसे में अगर इसे रात में लिया जाए, तो नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
B12 की कमी के लक्षण
विटामिन B12 की कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं जैसे
थकान, होंठ सूखना, जीभ में सूजन, दिल की धड़कन तेज होना, स्किन पीली पड़ना और सांस फूलना शामिल है। इसके अलावा कुछ न्यूरोलॉजिकल लक्षण जैसे चक्कर आना, सिरदर्द, याददाश्त कमजोर होना, हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, चलने में परेशानी हो सकती है।
क्या करें?
अगर आपको B12 की कमी के लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ब्लड टेस्ट के जरिए कमी की पुष्टि की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट या इंजेक्शन दिया जा सकता है।
B12 के बेहतर अवशोषण के लिए कैसे करें सेवन
- बी 12 का बेहतर अवशोषण करना चाहते हैं तो आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करें।
- अगर आप बी 12 सप्लीमेंट ले रहे हैं तो इसे विटामिन C के साथ नहीं लें। संतरा, नींबू जैसे फलों के साथ बी 12 का सेवन उसके असर को कम कर सकता है।
- ज्यादा शराब B12 के अवशोषण को कम करती है इसलिए इसका सेवन करने से परहेज करें।
- अगर आप बी12 का सेवन कर रहे हैं तो आप कुछ दवाओं से दूरी रखें। कुछ दवाएं जैसे मेटफॉर्मिन और एसिडिटी की दवाएं इसके असर को कम कर सकती हैं, इसलिए बी 12 और दवाओं के बीच 4 घंटे का अंतर रखें।
किन लोगों को B12 की ज्यादा जरूरत होती है?
विटामिन B12 मुख्य रूप से मांस, डेयरी और अंडे जैसे एनिमल बेस्ड फूड्स में पाया जाता है। इसलिए इसकी कमी ज्यादातर शाकाहारी (Vegetarian) और वेगन (Vegan) लोगों में ज्यादा होती है। ऐसे लोग कमी की भरपाई करने के लिए सप्लीमेंट या फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
विटामिन B12 का सही समय पर और नियमित सेवन शरीर को एनर्जी देने, दिमाग को सक्रिय रखने और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर:
यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें





