गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल, स्वरूप नगर, कानपुर में डायरेक्टर एवं वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. वी.के. मिश्रा ने बताया रात में बार-बार यूरिन डिस्चार्ज की परेशानी बढ़ती उम्र में सबसे ज्यादा होती है, जिसे नोक्टूरिया कहते हैं। नोक्टूरिया वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति को रात में बार-बार उठकर पेशाब के लिए जाना पड़ता है। अगर यह समस्या रोजाना 2 या उससे ज्यादा बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रात में ज्यादा पेशाब आने के लिए कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।

रात में पेशाब आने के लिए कौन कौन से कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

  • लाइफस्टाइल और आदतें रात में यूरिन डिस्चार्ज करने के लिए जिम्मेदार हैं जैसे
  • शाम के बाद ज्यादा पानी या तरल पदार्थ लेना
  • कैफीन यानी कॉफी और चाय का शाम के समय ज्यादा सेवन करना।
  • अल्कोहल का ज्यादा सेवन करना
  • ज्यादा पानी वाले फल या सूप पीने से रात में पेशाब ज्यादा आता है।

रात में पेशाब आने के लिए मेडिकल कारण भी होते हैं जिम्मेदार

  • पुरुषों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट रात में पेशाब आने के लिए हो सकते हैं जिम्मेदार।
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर की वजह से रात में ज्यादा आता है पेशाब
  • डायबिटीज की बीमारी में आपकी बॉडी तेजी से ग्लूकोज बनाती है, आपका शुगर हाई होता है और आपको बार-बार पेशाब आता है।
  • यूरिन इन्फेक्शन (UTI)
  • स्लीप एपनिया यानी खर्राटे की समस्या की वजह से आपको बार-बार पेशाब आ सकता है।
  • हार्मोनल बदलाव की वजह से भी रात में पेशाब आ सकता है।
  • किडनी या हार्ट से जुड़ी बीमारी भी पेशाब के लिए जिम्मेदार है।

रात में पेशाब ज्यादा आता है तो ऐसे करें बचाव

  • सोने से 3-4 घंटे पहले तरल पदार्थों का सेवन  कम करें।
  • शाम के बाद आप  कैफीन और अल्कोहल से परहेज करें।
  • सोने से पहले 2 बार पेशाब करने की आदत अपनाएं।
  • पैरों में सूजन हो तो दिन में लेग एलिवेशन करें
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के लिए डॉक्टर से सलाह लें

कब डॉक्टर से मिलें?

  • अगर आप रात में 2 से ज्यादा बार पेशाब करने जाते हैं और अचानक समस्या बढ़ जाती है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • पेशाब में जलन, दर्द या खून आ रहा है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • पेशाब करते समय रूकावट महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

निष्कर्ष

रात में बार-बार पेशाब आना सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि शरीर का एक संकेत हो सकता है। समय रहते इसके कारण को समझना और सही कदम उठाना जरूरी है।

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। यदि आपको बार-बार पेशाब आने, जलन, दर्द या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या का अनुभव हो रहा है, तो कृपया योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। किसी भी दवा, उपचार या लाइफस्टाइल में बदलाव करने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है