सेहत के लिए अमृत समान आंवला, रोज करें 1-2 ताजे आंवले का सेवन, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर

Amla Health Benefits: आयुर्वेद के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर आंवला सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।

सेहत के लिए अमृत समान आंवला, रोज करें 1-2 ताजे आंवले का सेवन, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर
सेहत के लिए फायदेमंद आंवलाImage Source : PIXABAY

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। विटामिन सी के अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और गैलिक एसिड से भी भरपूर होता है। आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि पोषण का भंडार आंवला को ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान माना जाता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- आंवला में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने का काम कर सकते हैं। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आंवला खाना शुरू कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी आंवला काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि आंवला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी कर सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाए- क्या आप जानते हैं कि आंवला को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि आंवला में फाइबर की मात्रा पाई जाती है? अगर आपको अक्सर कब्ज, गैस और एसिडिटी रहती है, तो पेट से जुड़ी इन समस्याओं को अलविदा कहने के लिए आंवला को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

लिमिट में रहकर सेवन कीजिए- आंवला में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आंवला खाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही औषधीय गुणों से भरपूर आंवला का सेवन करना चाहिए। अगर आप लिमिट से ज्यादा आंवला खाते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें


Leave a Reply