एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बिमल झांझर ने बताया दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने रोज़मर्रा के नाश्ते में छोटे-छोटे बदलाव करें। सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी फूड्स खाएं।

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे पहला भोजन होता है, जो हमारी बॉडी को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ब्रेकफास्ट टेबल पर सजी कुछ चीजें आपके दिल के लिए स्लो प्वाइजन की तरह काम कर सकती हैं? अनजाने में किए गए गलत नाश्ते का सेवन न केवल आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है, बल्कि भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी पैदा कर सकता है। अक्सर हम जिन चीजों को हेल्दी समझकर खाते हैं, उनमें छिपे हुए ट्रांस फैट, सोडियम और शुगर हमारे दिल की धमनियों (Arteries) को नुकसान पहुंचाते हैं।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बिमल झांझर ने बताया दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने रोज़मर्रा के नाश्ते में छोटे-छोटे बदलाव करें। सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी फूड्स जैसे ओटमील, दलिया, पोहा, उपमा, कॉर्नफ्लेक्स,ताजे फल, बिना तेल का चिल्ला का सेवन करें। ये फूड पाचन को दुरुस्त करते हैं, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल की सेहत में सुधार करते हैं। सुबह के नाश्ते में कुछ फूड्स का सेवन दिल के लिए ज़हर साबित होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फूड्स है जिन्हें सुबह के नाश्ते में खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो दिल के लिए खतरा बनता है।
पराठा से करें परहेज
नाश्ते में पराठा बहुत आम है, खासकर नॉर्थ इंडिया में। लेकिन ज्यादा तेल में बना पराठा हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। आप सुबह के नाश्ते में परांठे की जगह रोटी और सब्जी का सेवन करें।
ब्रेड और बटर का कल्चर दिल के लिए खतरा
शहर में ब्रेड बटर खाने का कल्चर दिल का दुश्मन बनता जा रहा है। ब्रेड मैदे से बनी होती है, जो रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट है। इसके ऊपर बटर लगाने से इसमें सैचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का रिस्क भी बढ़ा सकता है। इसका सेवन सुबह के नाश्ते में करने से बचें। आप सुबह के नाश्ते में ओट्स खाएं, चिल्ला खाएं आपका पाचन ठीक रहेगा और दिल हेल्दी रहेगा।
मिठाई और कचौड़ी भी दिल के लिए खतरा
कचौड़ी और मिठाइयां दोनों ही डीप-फ्राइड और हाई-कैलोरी फूड होते हैं। इनमें तेल और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट जमा करने का काम करती है। यह हार्ट के लिए खतरनाक हो सकती है और लंबे समय में कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं बढ़ सकती है। आप सुबह के समय मिठाई और कचौड़ी का सेवन करने से बचें आपका दिल हेल्दी रहेगा।
भुजिया भी दिल के लिए जहर
भुजिया एक तला हुआ स्नैक है, जिसमें ट्रांस फैट और नमक ज्यादा होता है। इसका नियमित सेवन दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। सुबह के नाश्ते में भुजिया का सेवन करने की आदत है तो इसे तुरंत सुधार लें।
बटर कुलचा और भटूरे से करें परहेज
बाजार में मिलने वाले बटर कुलचे और भटूरे पूरी तरह से तले हुए होते हैं और इनमें बटर का इस्तेमाल भी ज्यादा होता है। यह कॉम्बिनेशन हाई फैट और हाई कैलोरी वाला होता है, जो हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डालता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। आप दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सुबह के समय इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।
डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह से मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी डाइट या लाइफस्टाइल में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। हर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है, इसलिए यहां बताई गई बातें सभी पर समान रूप से लागू नहीं हो सकतीं




