एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और कार्डियोलोजिस्ट डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक गर्मी में अगर कुछ सब्जियों जैसे खीरा, लौकी और करेला का सेवन किया जाए तो आसानी से बॉडी का गर्मी से बचाव किया जा सकता है और बॉडी को हाइड्रेट भी किया जा सकता है।

गर्मी के मौसम में तापमान धीरे-धीरे बढ़कर आसमान छूने लगता है, जिससे गर्म हवाएं और लू चलने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके। गर्म मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए और गर्मी से बचाव के लिए कुदरत ने हमें गर्म मौसम में कुछ ऐसे सब्जियां दी है जो गर्मी में हमारी बॉडी के लिए ढाल साबित होती है।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और कार्डियोलोजिस्ट डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक गर्मी में अगर कुछ सब्जियों जैसे खीरा, लौकी और करेला का सेवन किया जाए तो आसानी से बॉडी का गर्मी से बचाव किया जा सकता है और बॉडी को हाइड्रेट भी किया जा सकता है। अक्सर हम गर्मियों में ठंडी चीजों की तलाश करते हैं, लेकिन हमारे किचन में मौजूद ये सब्जियां हमारी बॉडी की अंदर की गर्मी को कंट्रोल करती है, बॉडी को शांत और कूल रखती है। एक्सपर्ट ने बताया लौकी, खीरा और करेला ऐसी सब्जियां हैं जो इस मौसम में किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में खीरा,करेला और लौकी का सेवन क्यों करना चाहिए।
गर्मी में लौकी का सेवन क्यों करना चाहिए?
लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद है। ये लो कैलोरी सब्जी बॉडी को हाइड्रेट करती है। इस सब्जी में लगभग 95% पानी होता है। ये बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है और हीट स्ट्रोक व सनबर्न जैसी समस्याओं से भी राहत देती है। रोज सुबह खाली पेट लौकी खाने से शरीर दिनभर ठंडा और फ्रेश बना रहता है। journal of Food Science and Technology के अनुसार, गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से पानी और सोडियम-पोटैशियम जैसे खनिज निकल जाते हैं। लौकी इन खनिजों की तुरंत पूर्ति करती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है।
लौकी का सेवन उसका जूस बनाकर भी किया जा सकता है। वजन घटाने और पाचन सुधारने के लिए ये सब्जी अमृत साबित होती है। इसमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन्स और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। ये सब्जी डाइजेशन को बेहतर बनाती है और पेट को ठंडा रखती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही ये सब्जी लू से बचाव करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर लौकी का सेवन उसका जूस बनाकर किया जाए तो ये पित्त और कफ को संतुलित करता है, जिससे शरीर का संतुलन बना रहता है। लौकी की सब्जी और उसका जूस वेट लॉस के लिए एक अच्छा विकल्प है और भूख को भी कंट्रोल करता है।
गर्मी में खीरा खाने से क्या होता है
University of Aberdeen Medical School की रिसर्च के मुताबिक खीरे में 95-96% पानी होता है जो बॉडी को हाइड्रेट करता है। इसमें नेचुरल साल्ट और शुगर घुली होती है जो बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। खीरे का सेवन गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए जरूरी है। अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स, रैशेस या टैनिंग की समस्या है, तो खीरा ठंडक देकर राहत पहुंचाता है। 100 ग्राम खीरे में लगभग 16 कैलोरी होती है जो वेट लॉस के लिए परफेक्ट स्नैक है। इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। खीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है। गर्मियों में कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में यह मददगार है। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं।
गर्मी में करेला क्यों खाना चाहिए?
करेला को सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक माना जाता है, भले ही इसका स्वाद कड़वा हो लेकिन ये सब्जी सेहत के लिए अमृत है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। करेला खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो इंसुलिन की तरह काम करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, करेला खून को साफ करता है और स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स, एक्ने और इंफेक्शन को कम करने में सहायक होता है।
यह शरीर को डिटॉक्स करने और लीवर को साफ रखने में भी मदद करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। करेले में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। इतना ही नहीं, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल को हेल्दी रखने में भी सहायक है। कुछ रिसर्च में यह भी माना जाता है कि करेला कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। अगर इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो इसे नमक लगाकर या हल्का पकाकर खाया जा सकता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में करेला खाने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी डॉक्टर के परामर्श और सामान्य शोध पर आधारित है। लौकी, खीरा या करेले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह किसी भी गंभीर बीमारी का एकमात्र इलाज नहीं है। विशेष रूप से कड़वी लौकी का जूस जहरीला हो सकता है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। यदि आप शुगर, बीपी या किसी अन्य पुरानी बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो अपनी डाइट में बड़े बदलाव करने से पहले अपने Doctor से सलाह जरूर लें।
Frequently Asked Questions’ (FAQs)
क्या खाली पेट लौकी का जूस पीना सुरक्षित है?
हां, डॉक्टर के अनुसार खाली पेट लौकी का जूस पीना वजन घटाने और डिटॉक्स के लिए अच्छा है, लेकिन सुनिश्चित करें कि जूस कड़वा न हो।
क्या खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए?
नहीं, विशेषज्ञों की सलाह है कि खीरा खाने के कम से कम 20-30 मिनट बाद तक पानी न पिएं, ताकि पाचन तंत्र पर बुरा असर न पड़े और शरीर को इसके पूरे पोषक तत्व मिल सकें।
क्या डायबिटीज के मरीज रोज करेला खा सकते हैं?
डॉ. बिमल झांजेर के अनुसार, करेला ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक है, लेकिन इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। अधिक सेवन से शुगर लेवल बहुत कम भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें।




