एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक 4 ऐसे सलाद हैं जिनमें लो कैलोरी होती है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखते हैं और फैट को कंट्रोल रखते हैं।

वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए लोग सबसे पहले जो फंडा अपनाते हैं वो है डाइट पर कंट्रोल करना, जो सबसे बड़ी गलती है। डाइट कंट्रोल करने के लिए लोग भूखा रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वजन कम करने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है बल्कि सही पोषण पर ध्यान देना जरूरी है। सही पोषण की जहां बात आती है उसमें सलाद का नाम सबसे पहले आता है। सलाद जिसमें कैलोरी न के बराबर होती है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो बॉडी में फैट को बढ़ने नहीं देते और बॉडी को भरपूर पोषण देते हैं।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक 4 ऐसे सलाद हैं जिनमें लो कैलोरी होती है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखते हैं और फैट को कंट्रोल रखते हैं। कुछ सलाद शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं और बॉडी की पोषक तत्वों की डिमांड को पूरा करते हैं। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं कि सलाद का सेवन करने का सही तरीका क्या है जिससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सके और जिद्दी चर्बी को गलाने में मदद मिले।
खीरा, टमाटर और गाजर का सलाद
खीरा, टमाटर और गाजर का सेवन सलाद के रूप में करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कंट्रोल रहती है। लौ कैलोरी इस सलाद में भरपूर फाइबर होता है। पानी से भरपूर ये सब्जियां बॉडी को हाइड्रेट रखती हैं और पाचन को दुरुस्त करती हैं। इसे बनाने के लिए खीरा, टमाटर और गाजर को काटकर उसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाकर रोज लंच और डिनर से 15-20 मिनट पहले खाएं तो पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप कम खाना खाते हैं।
American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक जो लोग कम कैलोरी वाली कच्ची सब्जियां खाते हैं, उनका वजन उन लोगों की तुलना में तेजी से घटता है जो उतनी ही मात्रा में अधिक कैलोरी वाला भोजन करते हैं। 100 ग्राम खीरे में लगभग 95% पानी होता है और मात्र 15 कैलोरी होती है। टमाटर और गाजर भी बहुत कम कैलोरी वाले होते हैं। यह आपको पेट भरने का एहसास कराते हैं बिना अतिरिक्त कैलोरी दिए। इस सलाद का रोजाना सेवन करने से आसानी से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
स्प्राउट्स सलाद का करें सेवन
स्प्राउट सलाद प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग या चने में प्याज, टमाटर, नींबू और हरा धनिया मिलाएं। इसे नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में लिया जा सकता है। यह जंक फूड का बेहतर विकल्प है। Journal of Agricultural and Food Chemistry के अनुसार अनाज को अंकुरित करने से उनमें मौजूद प्रोटीन की गुणवत्ता और मात्रा 10-15% तक बढ़ जाती है। हाई प्रोटीन डाइट का सेवन घ्रेलिन यानी भूख बढ़ाने वाले हार्मोन के स्तर को कम करता है और ‘पेप्टाइड YY’ यानी तृप्ति महसूस कराने वाला हार्मोन को बढ़ाता है। इससे आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं और ओवरईटिंग से बचते हैं।
ग्रीन पावर सलाद
यह सलाद खासतौर पर बेली फैट कम करने में मदद करता है। इसमें पालक, खीरा, शिमला मिर्च, उबला चना और टोफू शामिल किया जाता है। इसमें मौजूद आयरन और फाइबर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसे डिनर में रोटी या चावल की जगह लिया जा सकता है। आप एक बड़ा बाउल भरकर ये सलाद खा सकते हैं, जिससे पेट पूरी तरह भर जाएगा, लेकिन आपको कैलोरी बहुत कम मिलेगी। रिसर्च बताती हैं कि ‘वॉल्यूम ईटिंग’ करने वाले लोग बिना भूखे रहे लंबे समय तक वजन कम कर सकते हैं।
चुकंदर और सेब का सलाद
यह सलाद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। चुकंदर और सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें सीड्स मिलाकर इसका पोषण बढ़ाया जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट या वर्कआउट से पहले लेना फायदेमंद माना जाता है। Journal of Applied Physiology में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक चुकंदर में नाइट्रेट्स (Nitrates) प्रचुर मात्रा में होता हैं जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। ये नसों को फैलाता है जिससे मांसपेशियों तक ऑक्सीजन बेहतर पहुंचती है। रिसर्च बताती है कि वर्कआउट से पहले या दौरान चुकंदर खाने से स्टैमिना (Stamina) बढ़ता है, जिससे आप जिम में अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।
निष्कर्ष
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप भूखे रहने के बजाय सही खानपान अपनाएं। हेल्दी सलाद को अपनी डाइट में शामिल करके न सिर्फ वजन कम किया जा सकता है, बल्कि लंबे समय तक फिट और एनर्जेटिक भी रहा जा सकता है। छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़े परिणाम दे सकते हैं।




